For lodges, guest houses & budget hotelsलॉज, गेस्ट हाउस और बजट होटलों के लिए
Know every room and every rupee — even when you're not at the desk. हर कमरा, हर रुपया आपकी नज़र में — चाहे आप काउंटर पर हों या नहीं।
Aagantuk is the guest register on your front-desk phone. Every check-in is logged with who did it, cash, UPI and card are matched to the day's collection, and the register is ready when the police ask for it. In Hindi or English, with or without internet. आगंतुक आपके रिसेप्शन फ़ोन पर गेस्ट रजिस्टर है। हर चेक-इन किसने किया, यह दर्ज होता है; कैश, UPI और कार्ड का हिसाब रोज़ मिलता है; और पुलिस माँगे तो रजिस्टर तैयार। हिंदी या अंग्रेज़ी में, इंटरनेट हो या न हो।
22 rooms · synced 9:42 pm22 कमरे · रात 9:42 पर सिंक
Room change · 204 → 207कमरा बदला · 204 → 207
“AC not cooling” — recorded by Ravi, 6:15 pm“AC ठंडा नहीं कर रहा” — रवि ने दर्ज किया, शाम 6:15
- 15+
- hotels liveहोटल चालू
- 2
- hotel groups — one runs 8 hotels on one loginहोटल ग्रुप — एक के 8 होटल एक ही लॉगिन पर
- ~200
- guest check-ins a dayरोज़ गेस्ट चेक-इन
- 5.0★
- on Google Play · 3 ratingsGoogle Play पर · 3 रेटिंग
Figures as of September 2026आँकड़े सितंबर 2026 तक
The evening phone callरोज़ शाम का फ़ोन
When you're not at the counter, the register is all you have. On paper, that isn't much.जब आप काउंटर पर नहीं होते, तो रजिस्टर ही सब कुछ है। और काग़ज़ का रजिस्टर ज़्यादा कुछ नहीं बताता।
Money you can't account forपैसे का हिसाब नहीं मिलता
A room given for the night and never written down. Cash that doesn't match the book. You find out days later, if at all.रात भर के लिए कमरा दिया, पर रजिस्टर में नहीं लिखा। कैश और किताब का मेल नहीं। पता चलता है कई दिन बाद — या कभी नहीं।
The police visitजब पुलिस आती है
An officer asks for a guest from March. The page is torn, the ID number unreadable, the foreign guest's details incomplete — and it's your name on the licence.पुलिस मार्च के किसी गेस्ट का रिकॉर्ड माँगती है। पन्ना फटा है, ID नंबर पढ़ा नहीं जाता, विदेशी गेस्ट की जानकारी अधूरी — और लाइसेंस आपके नाम पर है।
Your own timeआपका अपना समय
Calling reception every evening to ask how many rooms, how much cash, who's in 204. Two hotels means two calls and two answers you can't check.हर शाम रिसेप्शन को फ़ोन — कितने कमरे भरे, कितना कैश आया, 204 में कौन है। दो होटल, तो दो फ़ोन और दो जवाब जिन्हें आप जाँच नहीं सकते।
| S.No. | Name | Address | ID proof | Room | Arrival | Departure | Paid |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 148 | R. K. Varma +2 | H.No 14, Civil Lines, Barei… | Aadhar 4471 … | 204 | 12/3 11pm | — | ₹1,2… |
| Stay | Guest | Address | ID | Room | Arrival | Departure | Settled |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| #148 | Rakesh Kumar Varma + 2 companions |
14, Civil Lines, Bareilly, UP 243001 | Aadhaar •••• 4471 QR scan · consent recorded |
204 → 207 | 12 Mar, 11:05 pm by Ravi |
14 Mar, 10:20 am | ₹2,400 · UPI ✓ |
One guest, start to finishएक गेस्ट, शुरू से आख़िर तक
One record follows the stay, so nothing has to be written twice.पूरे ठहराव का एक ही रिकॉर्ड — कुछ भी दो बार लिखने की ज़रूरत नहीं।
Arrivalआगमन
Scan the IDID स्कैन करें
- Aadhaar QR, driving licence, voter ID, PAN or passportआधार QR, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर ID, PAN या पासपोर्ट
- Up to 12 companions on one bookingएक बुकिंग में 12 साथी तक
- Guest photo and signatureगेस्ट की फ़ोटो और हस्ताक्षर
During the stayठहराव के दौरान
Every change has a reasonहर बदलाव की वजह दर्ज
- Room changes need a reason from staffकमरा बदलने पर स्टाफ़ को वजह लिखनी होती है
- Advances and extensions go on the same recordएडवांस और ठहराव बढ़ाना उसी रिकॉर्ड में
Checkoutचेकआउट
Settle and invoiceहिसाब और बिल
- Settle by cash, UPI or card — or mark it on creditकैश, UPI या कार्ड से भुगतान — या उधार में दर्ज करें
- GST invoice as a PDFGST बिल PDF में
End of dayदिन के अंत में
Close the tillगल्ले का हिसाब
- Daily report split by cash, UPI and cardकैश, UPI और कार्ड के हिसाब से रोज़ की रिपोर्ट
- Export to PDF or ExcelPDF या Excel में निकालें
For the ownerमालिक के लिए
Every property, on your phone.हर प्रॉपर्टी, आपके फ़ोन पर।
One login for all your hotelsसभी होटलों के लिए एक लॉगिन
See rooms, guests and the day's collection hotel by hotel, from anywhere.हर होटल के कमरे, गेस्ट और दिन की वसूली — कहीं से भी देखें।
Decide who sees whatतय करें कौन क्या देखे
Give each staff member access to the hotels and sections they work on. A partner can view everything without changing anything.हर स्टाफ़ को सिर्फ़ उसके होटल और काम की पहुँच दें। पार्टनर सब देख सकता है, बदल कुछ नहीं सकता।
Attendance and expensesहाज़िरी और ख़र्च
Staff attendance and day-to-day hotel expenses sit next to the register, not in a separate notebook.स्टाफ़ की हाज़िरी और रोज़ के ख़र्च रजिस्टर के साथ ही — अलग कॉपी में नहीं।
For the front deskरिसेप्शन के लिए
Built for the desk you actually have.आपके असली रिसेप्शन के लिए बना।
Keeps working when the internet doesn'tइंटरनेट न हो, तब भी काम चलता रहे
Everything saves on the phone first and syncs when the connection returns.सब कुछ पहले फ़ोन में सेव होता है, नेटवर्क लौटते ही सिंक हो जाता है।
The whole app in Hindiपूरा ऐप हिंदी में
Your receptionist can switch the app to Hindi in settings.रिसेप्शनिस्ट सेटिंग्स में ऐप को हिंदी में बदल सकता है।
Foreign guests without the guessworkविदेशी गेस्ट, बिना उलझन
Scan the passport to capture the details you need for Form C reporting.पासपोर्ट स्कैन करें — Form C रिपोर्टिंग के लिए ज़रूरी जानकारी तुरंत।
Why not stay on paper?काग़ज़ पर ही क्यों न रहें?
Made for small hotels — whether you run one or a whole group.छोटे होटलों के लिए बना — चाहे आपका एक होटल हो या पूरा ग्रुप।
| Paper registerकाग़ज़ का रजिस्टर | Aagantuk | |
|---|---|---|
| Find a guest from three months agoतीन महीने पुराना गेस्ट ढूँढना | Flip through booksकिताबें पलटिए | Search by name, date or roomनाम, तारीख़ या कमरे से खोजें |
| Know who checked a guest inचेक-इन किसने किया | If someone signedअगर किसी ने दस्तख़त किए हों | Logged on every entryहर एंट्री पर दर्ज |
| Match the day's cashदिन के कैश का मिलान | Add it up by handहाथ से जोड़िए | Split by cash, UPI and cardकैश, UPI, कार्ड अलग-अलग |
| Check from homeघर से देखना | Call receptionरिसेप्शन को फ़ोन | Open the appऐप खोलिए |
| Internet goes downइंटरनेट बंद हो जाए | Unaffectedकोई असर नहीं | Unaffected — syncs laterकोई असर नहीं — बाद में सिंक |
Guest ID, handled carefullyगेस्ट ID, पूरी सावधानी से
It's a guest's government ID. The app treats it that way.यह गेस्ट का सरकारी पहचान पत्र है। ऐप इसे उसी गंभीरता से संभालता है।
Aadhaar is one optionआधार सिर्फ़ एक विकल्प
Guests can check in with a driving licence, voter ID, PAN or passport instead.गेस्ट ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर ID, PAN या पासपोर्ट से भी चेक-इन कर सकते हैं।
Masked on the stay recordरिकॉर्ड पर नंबर छिपा हुआ
An Aadhaar QR scan keeps only the last four digits on the stay.आधार QR स्कैन से ठहराव पर सिर्फ़ आख़िरी चार अंक रखे जाते हैं।
Consent before details are filled inजानकारी भरने से पहले सहमति
The guest's consent is recorded before scanned details are added.स्कैन की गई जानकारी जोड़ने से पहले गेस्ट की सहमति दर्ज होती है।
Signature checkडिजिटल हस्ताक्षर की जाँच
The app checks UIDAI's digital signature where the card format supports it, and shows staff when it can't.जहाँ कार्ड का फ़ॉर्मैट अनुमति देता है, ऐप UIDAI का डिजिटल हस्ताक्षर जाँचता है — और न हो सके तो स्टाफ़ को बताता है।
Encrypted on the phoneफ़ोन में एन्क्रिप्टेड
Guest records are stored in an encrypted database on the device.गेस्ट रिकॉर्ड फ़ोन में एन्क्रिप्टेड डेटाबेस में रखे जाते हैं।
Each hotel's records kept separateहर होटल का रिकॉर्ड अलग
Staff see only the hotels and sections they've been given.स्टाफ़ को सिर्फ़ वही होटल और हिस्से दिखते हैं जिनकी पहुँच दी गई है।
Guest-register rules are set by state and local police, and foreign guests must be reported on Form C. Aagantuk helps you keep those records — check with your local police station for what applies to your hotel.गेस्ट रजिस्टर के नियम राज्य और स्थानीय पुलिस तय करती है, और विदेशी गेस्ट की जानकारी Form C पर देनी होती है। आगंतुक ये रिकॉर्ड रखने में मदद करता है — आपके होटल पर क्या लागू है, यह अपने स्थानीय थाने से पूछ लें।
Bring your paper register. We'll show you the same stay, done on the phone.अपना काग़ज़ का रजिस्टर लाइए। हम वही ठहराव फ़ोन पर करके दिखाएँगे।
Twenty minutes at your counter, with your own staff. Keep the paper register running alongside while you try it.आपके काउंटर पर, आपके स्टाफ़ के साथ, बीस मिनट। आज़माते समय काग़ज़ का रजिस्टर भी साथ चलता रहे।
Pricingक़ीमत
One plan. Everything included.एक प्लान। सब कुछ शामिल।
Priced per room, per month — you pay for the rooms you have, not for staff or check-ins.हर कमरे का, हर महीने का शुल्क — भुगतान आपके कमरों के हिसाब से, स्टाफ़ या चेक-इन की गिनती से नहीं।
Start with a free trial. Hotel groups: talk to us about pricing.फ़्री ट्रायल से शुरुआत करें। होटल ग्रुप क़ीमत के लिए हमसे बात करें।
- ID scan and companionsID स्कैन और साथी
- Photo and signatureफ़ोटो और हस्ताक्षर
- Checkout with GST invoiceचेकआउट पर GST बिल
- Daily cash/UPI/card reportकैश/UPI/कार्ड की रोज़ की रिपोर्ट
- One login for all your hotelsसभी होटलों के लिए एक लॉगिन
- Staff access by hotelहोटल के हिसाब से स्टाफ़ की पहुँच
- Attendance and expensesहाज़िरी और ख़र्च
- Works offlineइंटरनेट के बिना भी चले
- Whole app in Hindiपूरा ऐप हिंदी में
Almost done — press Sendबस एक क़दम — भेजें दबाइए
WhatsApp has opened with your request written in. Press send there, and we'll call you to fix a time.WhatsApp में आपका संदेश लिखा हुआ खुल गया है। वहाँ भेजें दबाइए — समय तय करने के लिए हम आपको फ़ोन करेंगे।
Your email app has opened with your request written in. Press send there, and we'll call you to fix a time.आपके ईमेल ऐप में संदेश लिखा हुआ खुल गया है। वहाँ भेजें दबाइए — समय तय करने के लिए हम आपको फ़ोन करेंगे।
Nothing opened?कुछ नहीं खुला? Open it againफिर से खोलें
What owners ask usहोटल मालिक क्या पूछते हैं
Questions from the counter.काउंटर से आए सवाल।
Do I still need the paper register?क्या काग़ज़ का रजिस्टर अब भी रखना होगा?
Some police stations still expect one. Many hotels use Aagantuk as the day-to-day record and keep paper where it's required. Ask your local station.कुछ थाने अब भी काग़ज़ का रजिस्टर माँगते हैं। कई होटल रोज़ का काम आगंतुक पर करते हैं और जहाँ ज़रूरी हो वहाँ काग़ज़ भी रखते हैं। अपने स्थानीय थाने से पूछ लें।
What if the internet goes down during check-in?चेक-इन के बीच इंटरनेट चला जाए तो?
Nothing stops. The check-in, room and payment save on the phone and sync once the connection is back.कुछ नहीं रुकता। चेक-इन, कमरा और भुगतान फ़ोन में सेव होते हैं और नेटवर्क आने पर सिंक हो जाते हैं।
What phone do I need?कौन-सा फ़ोन चाहिए?
An Android phone or tablet at the front desk. Owners can see every hotel from their own Android phone, wherever they are.रिसेप्शन पर एक Android फ़ोन या टैबलेट। मालिक अपने Android फ़ोन से कहीं से भी देख सकते हैं।
I run more than one hotel. Is that one account?मेरे एक से ज़्यादा होटल हैं। क्या एक ही अकाउंट चलेगा?
Yes. You see every property under one login, and each hotel's staff see only their own hotel unless you give them more.हाँ। एक लॉगिन में सभी प्रॉपर्टी दिखती हैं, और हर होटल का स्टाफ़ सिर्फ़ अपना होटल देखता है — जब तक आप और पहुँच न दें।